भारत

पकड़ाया फर्जी IPS, किराना दुकान में काम करने वाला निकला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
2 Nov 2024 3:46 PM IST
पकड़ाया फर्जी IPS, किराना दुकान में काम करने वाला निकला, मचा हड़कंप
x
पूछताछ जारी.
जयपुर: दुनिया में झूठ बोलकर शादी से लेकर बड़े- बड़े फर्जीवाड़े करने वालों की कमी नहीं है. हाल में एक ऐसे ही हैरान करने वाले मामले का खुलासा हुआ है. उत्तराखंड के मसूरी में किराने की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने शादी रचाने के लिए ऐसी करतूत की जिसे जानकर आप माथा पकड़ लेंगे.
दरअसल, उसने एक लड़की को इम्प्रेस करने के लिए पहले खुद को राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल और फिर अलवर में इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी बताया लेकिन फिर भी बात नहीं बनी तो कुछ समय बाद उसने दावा किया कि उसका चयन आईपीएस अधिकारी के तौर पर हो गया.
अब जयपुर के प्रागपुरा इलाके में रहने वाला सुनील कुमार मसूरी में किराने की दुकान पर काम करता था. वह फ्री समय में मसूरी आईपीएस ट्रेनिंग सेंटर के बाहर जाकर तस्वीरें खींचता और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता. इन्हीं तस्वीरों से लड़की का परिवार यह मान बैठा कि सुनील एक आईपीएस अधिकारी है और इस आधार पर लड़की के परिवार ने सगाई के लिए हामी भर दी और दोनों की सगाई हो भी गई.लेकिन कुछ समय बाद उसकी असलियत सामने आई तो पैरों तले जमीन खिसक गई.
खुलासा तब हुआ जब एक दिन सुनील ने लड़की के भाई और दोस्तों को घुमाने का प्रस्ताव दिया. इसी ट्रिप ने उसकी पूरी पोल पट्टी खोल दी. लड़की के भाई को सुनील की सच्चाई तब पता चली जब मसूरी के स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि वह वास्तव में कोई सरकारी अधिकारी नहीं, बल्कि किराने की दुकान पर काम करता है.
इस सच्चाई के खुलासे के बाद लड़की के परिवार ने तुरंत सगाई तोड़ दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. लड़की के पिता बद्री प्रसाद चौहान ने बताया कि सगाई तोड़ने के बाद लडके से सगाई में दिया सामान वापस मांगा तो सुनील ने उसे लौटाने से इनकार कर दिया. इस धोखाधड़ी के बाद लड़की के परिवार ने प्रागपुरा पुलिस थाने में सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनील को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story