भारत

फर्जी तरीके से कराया इंटरव्यू, नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने की ठगी

Admin Delhi 1
3 Jan 2023 2:52 PM IST
फर्जी तरीके से कराया इंटरव्यू, नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने की ठगी
x

लखनऊ क्राइम न्यूज़: लखनऊ नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला ने अपने आप को कर्मचारी बता कर अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी को अंजाम दिया है। महिला ने साथियों संग ठगी करते हुए पीड़ित युवक गिरीश चंद यादव का कपूरथला ब्रांच जोन 3 कार्यालय दो माह पहले इंटरव्यू करा लिया गया।

अधिकारियो को इसकी भनक भी नहीं लगी। पीड़ित युवक गिरीश चंद यादव की शिकायत पर कर अधीक्षक दिलीप श्रीवास्तव की ओर से अलीगंज थाने में नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराई। इस फर्जीवाड़े में लिपिक नीरज वर्मा भी जांच के घेरे में हैं और अधिकारियो ने स्पष्टीकरण मांगा है। सत्यम पांडेय, अमर सिंह और नेहा शर्मा पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया है।

Next Story