भारत
आरपीएफ का फर्जी दरोगा गिरफ्तार, लाखों रुपये हड़पने के आरोप
jantaserishta.com
4 Oct 2023 5:12 PM IST

x
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी इलाके से पुलिस ने फर्जी आरपीएफ दरोगा (एसआई) तासीन चौधरी को गिरफ्त में लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को बताया कि एक महीने पहले दिल्ली निवासी लाडली नामक युवती ने नई मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि मखियाली निवासी तासीन चौधरी से उसकी मुलाकात हुई तो उसने खुद को आरपीएफ का दारोगा बताया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। धोखे में रखकर उससे शादी कर ली।
बाद में तासीन ने उससे 4.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने कहा कि तासीन ने पहली शादी छिपाकर और झांसा देकर गांव हरसौली निवासी तरन्नुम नामक युवती से दूसरी शादी कर ली। बाद में उससे भी 3 लाख रुपये ठग लिए थे। तरन्नुम को फोन पर तीन तलाक दे दिया।
पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी की सच्चाई का पता चला तो पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी तासीन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वर्दी समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। आरोपी के खिलाफ जांच चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





