भारत

BIG BREAKING: नकली IT अधिकारियों को दबोचा गया, इनका कारनामा तो जानें

jantaserishta.com
21 Jan 2023 11:26 PM IST
BIG BREAKING: नकली IT अधिकारियों को दबोचा गया, इनका कारनामा तो जानें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (UP Lucknow) में स्थानीय लोगों ने दो फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों को पकड़ा है. आरोप है कि ये दोनों बाजार में लोगों को डर दिखाकर उनसे पैसों की मांग कर रहे थे. लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी. इसके बाद व्यापारियों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है. उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि यहां दो लोग फर्जीवाड़ा करने की नीयत से पहुंचे थे. दोनों ने बाजार में लोगों को बताया कि वे इनकम टैक्स अधिकारी हैं और इसके बाद वे लोगों को डर दिखाकर पैसों की मांग करने लगे.
इस मामले को लेकर व्यापारियों को जब शक हुआ तो उन्होंने अपने स्तर से पड़ताल की. जब लोगों को पता चल गया कि वे फर्जीवाड़ा कर रहे हैं तो दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
दोनों आरोपियों की पहचान रजनीश कुमार सिंह और आशुतोष मिश्रा के रूप में हुई है. दोनों फर्जी अधिकारी बनकर व्यापारियों से पैसे मांग रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story