
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: आईएएस अफसर बनकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले एक शातिर बदमाश को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पकड़ में आया शख्स खुद को एनडीएमसी में आईएएस अफसर बताता था और बेरोजगार लोगों से कहता था कि वह उनकी नौकरी लगवा देगा और नौकरी लगवाने का झांसा देकर वह लोगों से मोटी रकम हड़प लेता था. पकड़ में आए आरोपी का नाम राकेश है. पुलिस के मुताबिक राकेश भड़ाना पूरा गैंग चलाता था, पुलिस ने राकेश के अलावा गैंग के चार और बदमाशों विनोद , प्रकाश, योगेश और रोहताश को गिरफ्तार किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





