वाहनों के पंजीकरण में फर्जीवाड़े का खुलासा, वीरेंद्र सहवाग का नाम आया सामने, पढ़े पूरी खबर

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिले में वाहनों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां पर पालमपुर के बाद अब नूरपुर में भी वाहनों के पंजीकरण को लेकर फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की कीमती गाड़ी का आरएलए नूरपुर (RLA Nurpur) में पंजीकरण हुआ है. मामले को लेकर कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी सवाल उठाए हैं. नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने नूरपुर में पंजीकृत कीमती गाड़ी का फोटो इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया. बताया जा रहा है कि कई प्रभावशाली लोगों के वाहन भी नूरपुर में पंजीकृत हुए हैं.
बेशक़ीमती गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन निरस्त करने का पत्र तो निकाल दिया लेकिन आपराधिक कारबाई कब होगी। पूरे प्रकरण की सी बी...
Posted by Mukesh Agnihotri on Friday, 16 April 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





