भारत
पब्लिसिटी के लिए रची फर्जी फायरिंग, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
jantaserishta.com
18 March 2026 2:57 PM IST

x
चौंकाने वाला खुलासा.
नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट में हुई फायरिंग के मामले में चौंकाने वाला खुलासा है। पश्चिम विहार ईस्ट और स्पेशल स्टाफ की टीम ने जांच के दौरान पाया कि यह पूरा मामला ही झूठा है। पुलिस ने मामले में शिकायतकर्ता समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि यह गिरोह फायरिंग की झूठी कहानी रचकर फाइनेंसरों के पैसे हड़पने की कोशिश में था, लेकिन पश्चिम विहार ईस्ट और स्पेशल स्टाफ की टीम ने इस मामले में खुलासा करते हुए गिरोह के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि पश्चिम विहार ईस्ट में फायरिंग का झूठा मामला रचा गया था। आरोपियों ने पब्लिसिटी और रसूख पाने के लिए खुद को विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों का शिकार दिखाने की कोशिश की थी।
पुलिस ने मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान तपन दास उर्फ विश्वास, सन्नी उर्फ बोंग और कमलेश उर्फ गंजा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, कमलेश ने ही साजिश के तहत फायरिंग की थी।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के हाथ कई सबूत भी लगे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और 2 खाली कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी और अपराध करते समय पहने गए कपड़े भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने यह सारा खेल फाइनेंसरों को ठगने के लिए रचा था। उनके झूठे दावों की वजह से कई लोग डर के मारे परेशान हो गए थे, लेकिन पुलिस ने तकनीक और छानबीन के जरिए सच्चाई का पता लगा लिया। आरोपियों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है और जांच अभी भी जारी है।
Tagsपब्लिसिटी के लिए रची फर्जी फायरिंगफर्जी फायरिंगदिल्ली पुलिसFake firing incident created for publicityfake firingDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





