भारत

IPS अफसर की फर्जी Facebook ID, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
18 April 2022 12:19 PM IST
IPS अफसर की फर्जी Facebook ID, मच गया हड़कंप
x

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में साइबर फ्रॉड करने वालों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं. हद तो यह हो गई कि आईपीएस और डीआईजी स्तर के अधिकारियों को भी ये साइबर फ्रॉड करने वाले बख्श नहीं रहे हैं. ताजा मामला बुलंदशहर डीआईजी का प्रमोशन पाने वाले एसएसपी संतोष कुमार सिंह के साथ हुआ है.

दरअसल, किसी अज्ञात शख्स ने बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और उस पर पुलिस अफसर की वर्दी वाली प्रोफाइल फोटो लगा दी. इसके बाद लोगों से पैसे मांगने शुरू कर दिए.
यह जानकारी एसएसपी के संज्ञान में आई तो उन्होंने अपनी रियल फेसबुक आईडी से लोगों को अपील करते हुए लिखा, ''साथियों किसी ने मेरी फोटो लगाकर, Lives in Banglore फेक फ़ेसबुक आईडी बनाई है. पैसों की मांग कर रहा है. कृपया ब्लॉक करने का कष्ट करें.'' इसके कुछ देर बाद SSP ने लिखा, कहा कि फेक आईडी ब्लॉक करा दी गई है. अभियोग दर्ज कराया जा रहा है. सहयोग के लिए आप सभी के प्रति आभार.''
एसएसपी के एक फेसबुक फ्रेंड ने भी लिखा, किसी ऑनलाइन ठगी करने वाले किसी व्यक्ति ने SSP बुलंदशहर श्री Santosh Kumar Singh जी फ़ेक आई डी बनाई है. कृपया सावधान रहें. जांच चल रही है. आईडी में lives in Bangalore आ रहा है. ऐसी आईडी को ब्लॉक करें. अपराधी को शीघ्र पकड़ा जाएगा. किसी भी तरह का लेनदेन न करें.
SSP ने फोन पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अज्ञात के खिलाफ साइबर सेल के माध्यम से मुकदमा कायम करके इसको ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी. कुल मिलाकर साइबर फ्रॉड करने वालों के हौसले बुलंद हैं और वह किसी को भी जद में लेने की जुगत में जुटे हैं. खासकर हाईप्रोफाइल लोग इनके टारगेट पर रहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story