
कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती परीक्षा 2022 में फर्जी परीक्षार्थियों का मामला सामने आया है. सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन इलाके में 22 मई वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा कॉन्स्टेबल पद की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा को लेकर मेट्रोपोलिटन में तमाम सरकारी स्कूलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा शुरू हुई. इस परीक्षा के दौरान प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. यहां पुलिस ने कॉन्स्टेबल परीक्षा में असल कैंडिडेट की जगह पर फर्जी तरीके से परीक्षा देने के लिए आए कई परीक्षार्थियों को धर दबोचा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





