भारत
नकली हार्पिक और Eno...नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी
jantaserishta.com
24 April 2026 11:31 AM IST

x
आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़.
जनता से रिश्ता की खबर सच निकली
जनता से रिश्ता ने शुरू से ही नकली सामानों के अलावा शराब, गांजा, भांग, चरस और नशीली वस्तुओं के खिलाफ मुहिम चलाया हुआ है.
ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली वस्तुओं के उत्पादन और बिक्री करने वालों के खिलाफ अब तमाम डुप्लीकेट कंपनियों की कुंडली खंगालने का काम शुरू कर दिया है.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान में एक नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कुंडली थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव अटेरना के खेतों में चल रही एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है, जहां नकली इनो और अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित हो रही थी और यहां आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान फैक्टरी से हजारों पैकेट नकली ईनो और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये उत्पाद बिना किसी मानक और गुणवत्ता जांच के तैयार किए जा रहे थे।
इस अवैध कारोबार को अमरजीत दहिया नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से बरामद ईनो और अन्य उत्पादों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और सख्त की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की अवैध फैक्ट्रियां न केवल कानून का उल्लंघन करती हैं, बल्कि लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बनती हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह के गोरखधंधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।
वहीं, मुरथल थाना इलाके में बनाए जा रहे नकली हार्पिक टॉयलेट क्लीनर की यूनिट का पर्दाफाश कर पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार माल बरामद किया है। खाली बोतलें, ढक्कन व स्टीकर भी पुलिस ने जब्त किए हैं। फैक्ट्री से बरामद सारे माल को तीन ट्रकों में लादकर थाने में ले जाया गया। गुरुग्राम स्थित चेक आईपी सोल्यूशन्स प्रा लि कंपनी के पप्पू कुमार शर्मा ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उनकी कंपनी हार्पिक टॉयलेट क्लीनर आदि सामान बनाने वाली कंपनी रेकिट बेंकाइजर के सामान की जांचकर्ता कंपनी है। शाहपुर तुर्क में प्रवेश नाम के व्यक्ति द्वारा अपने नकली उत्पाद बनाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत बताए गए स्थान पर छापा मारा। यहां पर एक फैक्ट्री में हार्पिक के कई तरह के नकली उत्पाद बनते पाए गए।
Tagsसोनीपतखेतों में बन रहा था नकली इनोनकली इनोनकली सामानSonipatfake Enofake goods were being made in the fields
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





