भारत
नकली डॉक्टर असली जेल पहुंचे, महिला भी शामिल, क्या सुना है ऐसा कारनामा?
jantaserishta.com
25 Dec 2024 10:20 AM IST

x
जांच जारी.
सूरत: गुजरात के सूरत में फर्जी डॉक्टरों (Fake Doctors) के खिलाफ मुहिम चलाते हुए पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को अरेस्ट किया है. आरोप है कि ये लोग डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहे थे. महिला ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, जबकि पुरुष ने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस को दोनों के पास से किसी भी तरह की कोई डिग्री नहीं मिली है.
जानकारी के अनुसार, सूरत की उमरा थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है. पुलिस ने पुरुष और महिला को पकड़ा है, ये दोनों डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज करते थे. डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम प्रयाग रामचंद्र प्रसाद है, जबकि महिला का नाम ललिता कृपा शंकर सिंह है. महिला ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है.
ये दोनों फर्जी डॉक्टर एलोपैथिक दवाइयों से लोगों का इलाज करते थे. दोनों ने क्लीनिक खोल रखा था, जहां से एलोपैथिक दवाइयां बरामद हुई हैं. पुलिस ने जब दोनों से डॉक्टरी का सर्टीफिकेट मांगा तो उनके पास कोई भी प्रमाण पत्र नहीं मिला. सूरत की उमरा थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी प्रयाग रामचंद्र प्रसाद दसवीं कक्षा तक पढ़ा है. वहीं महिला ललिता 12वीं तक पढ़ी है. दोनों डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे थे. यह दोनों एलोपैथिक दवाइयां देते थे. इनके पास से मिलीं दवाइयां और अन्य डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही है. यह लोग कितने साल से सूरत में डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे थे, फिलहाल यह जानकारी नहीं है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





