भारत
फर्जी डॉक्टर पकड़ाया: फर्जी डिग्री बनवाकर बैंको से लिया लोन, महिलाओं को बनाया निशाना
jantaserishta.com
13 Aug 2023 8:58 AM IST

x
गिरफ्तार.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी एमबीबीएस डिग्री का इस्तेमाल करके कई बैंकों से लोन ले चुका है और कई महिलाओं से शादी करके झांसा दे चुका है।
इन सभी महिलाओं के नाम पर बैंकों में लोन अप्लाई करता था और हॉस्पिटल खोलने के नाम पर लोन लेकर गायब हो जाता था। महाराष्ट्र के रहने वाले जालसाज के पास एक एंबुलेंस भी मिली है। माना जा रहा है कि अब तक आरोपी चार से पांच महिलाओं के साथ फर्जी तरीके से आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुका है। उसने सभी का नाम बदलकर पूजा कर दिया। उन सभी के डॉक्यूमेंट में भी हेरफेर करके सभी डॉक्यूमेंट को एक जैसा बना दिया ताकि जब भी वह फ्रॉड करे तो डॉक्यूमेंट फेक नहीं लगे।
आरोपी एमबीबीएस की डिग्री का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर धोखाधडी करके बैंको से लोन लेता था। वह महिलाओं को झांसा देने के लिए मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने जुहू मुंबई के आरोपी पूर्णव शंकर सिघ्साहेब शिंदे को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताता है। जिसके पास एक एम्बुलेंस है। जिस पर अश्वपूर्वा हॉस्पिटल लिखा है।
आरोपी खुद एक एसेंट गाड़ी चलाता है और फर्जी हास्पिटल बनाकर लोन ले लेता है। यहां तक कि आयकर रिटर्न भी दाखिल करता है। वह अपने आप को भारतीय जनता पार्टी का जिला महामंत्री, जिला जलगांव, महाराष्ट्र बताता है। जबकि, असलियत में वह एक फ्रॉड करने वाला व्यक्ति है। आरोपी ने शादीशुदा होते हुए भी दिल्ली में एक मेडिकल छात्रा से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। हालांकि, छात्रा को आरोपी के शादीशुदा होने का पता चल गया, जिसके बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई। इसी बीच आरोपी पत्नी पूजा को बिना बताए उसके एजुकेशनल, मेडिकल, आधार कार्ड तथा पैन कार्ड आदि दस्तावेज लेकर भाग गया।
उसने अश्वपूर्वा फाउंडेशन बनाई और शाहबेरी गौतमबुद्धनगर में एक घर को कुछ समय के लिए किराए पर लेकर अश्वपूर्वा मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल के नाम का बोर्ड लगाकर हास्पिटल का रूप दिया। उसने बाकायदा वेबसाइट भी बनाई और धोखाधड़ी किया।
Tagsग्रेटर नोएडादादरी पुलिसफर्जी डॉक्टरफर्जी डॉक्टर गिरफ्तारGreater NoidaDadri policefake doctorfake doctor arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





