भारत

नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 July 2023 2:20 PM IST
नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

खुफिया जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन चलाया।
गुवाहाटी: असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गुवाहाटी में आईएसबीटी बाईपास के पास बड़ी मात्रा में नकली भारतीय करेंसी की खेप के साथ एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि नकली भारतीय करेंसी को कब्‍जे में ले लिया गया है।
एसटीएफ की एक टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर गुवाहाटी में एक ऑपरेशन चलाया। गिरफ्तार किया गया मोहम्मद सहनूर इस्लाम (28) अवैध एफआईसीएन संबंधी गतिविधियों में शामिल था। इसके बाद टीम ने गुवाहाटी स्थित दअहोम गांव में आरोपी के घर तलाशी अभियान चलाया। जहां पुलिस को भारतीय नोटों के फोटोयुक्त 500 बंडलों के साथ नोट के आकार के कागज के बंडल भी मिले।
पुलिस ने बताया क‍ि आरोपी काफी समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल है। आरोपी के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार सेल फोन,एक कार सहित अन्‍य सामान बरामद किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story