भारत

नकली करेंसी से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
18 May 2026 9:34 PM IST
नकली करेंसी से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
x
Punjab पंजाब: पंजाब पुलिस ने नकली करेंसी से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर इसमें शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सलाखों के पीछे भेज दिया गया है, जहां उनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों के पास 5 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि इस मामले में जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे गया है, उसमें से एक आरोपी का नाम एनडीपीएस के मामले में भी सामने आया था। मलेरकोटला थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच तेज की। इसके बाद इन सभी आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, अब इस मामले से जुड़े अन्य नेटवर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर इन नेटवर्कों में कौन लोग शामिल हैं? पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस नेटवर्क में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस तरह के कृत्यों को पंजाब में किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वहीं, पुलिस ने कहा कि हम लोग राज्य में हर प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले गिरोह और नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं। हम अपने राज्य में शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, लिहाजा ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हर कीमत पर होकर रहेगी। बता दें कि पंजाब पुलिस समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई करके राज्य में शांति व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में प्रयास कर रही है।
Next Story