भारत
दिवाली से पहले नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 KG मिलावटी क्रीम नष्ट
jantaserishta.com
4 Nov 2026 3:52 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
हापुड़: यूपी के हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात एक अवैध क्रीम निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारा. विभाग ने मौके से करीब 500 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट कराई है, जिसकी कीमत 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है.
दरअसल, बीते दिन सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हापुड़ के शेखपुर कुचेसर चौपला स्थित जय नागर की क्रीम निर्माण इकाई पर देर रात औचक छापेमारी की. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई.
टीम ने इकाई से मिलावटी क्रीम के तीन नमूने जांच के लिए लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं और 500 किलो दूषित क्रीम मौके पर नष्ट कर दी. वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और दही मिलाकर बड़े पैमाने पर खतरनाक तरीके से नकली क्रीम तैयार की जा रही थी.
जांच के दौरान टीम ने पाया कि इस अवैध इकाई में दूध की जगह वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर (एसएमपी) और दही का इस्तेमाल करके नकली क्रीम बनाई जा रही थी. स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले इस अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर विभाग ने तुरंत कड़ा कदम उठाया और यूनिट का संचालन पूरी तरह से बंद करा दिया.
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित, सहरिश सादात व विपिन सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने इसके बाद छतनौरा गांव का भी दौरा किया. टीम ने वहां पहलवान डेयरी से दूध का एक नमूना लिया. इसके अलावा अमित डेयरी से भी दूध, क्रीम और पनीर के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए.
सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि सभी जगहों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. त्योहारी सीजन के मद्देनजर विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





