भारत

नकली देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 लाख की सामग्री जब्त

jantaserishta.com
19 May 2024 5:00 PM IST
नकली देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 लाख की सामग्री जब्त
x
पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
देवपुर: महाराष्ट्र के देवपुर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पश्चिम देवपुर थाने की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देशी शराब की फैक्ट्री को नष्ट कर दिया है। इस दौरान चार लाख रुपए से अधिक की देशी शराब बनाने वाली सामग्री जब्त किया गया।
दरअसल, सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश रेड्डी को खुफिया पोर्टल के माध्यम से इस शराब फैक्ट्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पश्चिम देवपुर थाना की टीम ने सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश शिरासाथ के नेतृत्व में छापेमारी की।
इस कार्रवाई में टीम ने शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली 4.30 लाख रुपए की सामग्री जब्त की। इसके अलावा पुलिस ने टैंगो नामक शराब की बोतलों से भरी पेटियां और अन्य सामग्री भी बरामद की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story