भारत

फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर लोगों पर झाड़ता था रौब

jantaserishta.com
30 May 2023 10:00 AM IST
फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर लोगों पर झाड़ता था रौब
x

DEMO PIC 

सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि ये वर्दी उसने सिलाई और पहनकर घूम रहा है।
नोएडा (आईएएनएस)| यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले एक शख्स को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस टेलर को भी पकड़ा है जो वर्दी सिल कर देता था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि बचपन से ही उसे पुलिस की वर्दी पहनने का शौक था। इसलिए वो वर्दी पहनकर घूमता था। दरअसल सोमवार शाम को बॉटेनिकल गार्डन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक शख्स पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता नजर आया। उसने उप्र पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी पहन रखी थीं। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। पहले तो वो रौब झाड़ने लगा। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि ये वर्दी उसने सिलाई और पहनकर घूम रहा है।
वर्दी पर उप्र पुलिस का मोनो ग्राम व स्टार भी लगे थे। इसकी पहचान इंद्रजीत पुत्र महावीर निवासी खोंड़ा जनपद गाजियाबाद हुई है। पूछताछ के बाद वर्दी सिलने वाले धर्मपाल पुत्र लटूर सिंह निवासी खोडा जनपद गाजियाबाद को भी गिरफ्तार किया। इंद्रजीत काफी दिनों से वर्दी पहनकर लोगों से रौब झाड़ रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story