भारत

फर्जी कलेक्टर पकड़ाया, खुद को बताता IAS, ऐसे हुआ भंडाफोड़

jantaserishta.com
9 Aug 2023 7:48 AM IST
फर्जी कलेक्टर पकड़ाया, खुद को बताता IAS, ऐसे हुआ भंडाफोड़
x
शासन का अपर सचिव भी बताया है।
जबलपुर: मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा है, जिसने खुद को नरसिंहपुर का कलेक्टर होने का दावा किया, साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति का नाम राहुल गिरि है और वह खुद को आईएएस बताता था। साथ ही, उसने नरसिंहपुर का कलेक्टर होने का दावा करते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठा है और पीछे नरसिंहपुर कलेक्टर लिखा हुआ है।
पुलिस ने राहुल गिरि को तिलवारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और उसके मोबाइल फोन से कई ऐसी तस्वीरें बरामद की गई हैं जो उसने एडिट करके तैयार की थी। गोंदिया निवासी राहुल जबलपुर में एक किराए के मकान में रहता है। उसने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की, उसमें उसने खुद को नरसिंहपुर का कलेक्टर होने के साथ मध्यप्रदेश शासन का अपर सचिव भी बताया है।
पुलिस ने राहुल से जब पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि वह ज्यादा पढ़ा-लिखा तो नहीं है, मगर वह आईएएस बनना चाहता था। इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने फोटो एडिट की और खुद को आईएएस बताना शुरू कर दिया। राहुल ने कई नेताओं के साथ वाली अपनी फोटो भी फर्जी तरीके से तैयार की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story