
नई दिल्ली: चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने कोलकाता पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल ताज पैलेस से सीबीआई के फर्जी अतिरिक्त निदेशक को हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी अतिरिक्त निदेशक बनकर कोलकाता में पीएचडी कर रही युवती से शादी कर ली थी। साथ ही आरोपी पश्चिमी बंगाल समेत देश के बेरोजगार युवाओं को सीबीआई में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दिल्ली से नेपाल भागने की फिराक में दिल्ली आया था। ये जब भी दिल्ली में आता था तो सीबीआई मुख्यालय के आसपास घूमता था और पांच सितारा होटलों में ही ठहराता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





