भारत

Fake CBI officer: फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर करता था ठगी

jantaserishta.com
31 July 2024 11:19 AM IST
Fake CBI officer: फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर करता था ठगी
x
देखें वीडियो.
बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी में एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सीबीआई अधिकारी बनकर बेरोजगार युवाओं से ठगी की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला कर्नाटक में बेलगावी के मालमारुति पुलिस थाने का है। बेलगावी ऑटो नगर के एक शख्स ने फर्जी सीबीआई को लेकर मालमारुति पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में कहा गया था कि आरोपी दयानंद सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और हुक्केरी तालुक के इस्लामपुरा गांव के रहने वाले 34 वर्षीय दयानंद जिद्राले को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को सीबीआई अधिकारी बताता था और बेरोजगार युवाओं से ठगी करता था। उसने अब तक वन विभाग और आबकारी विभाग समेत कई विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की है। आरोपी ने बेलगावी जिले के निप्पनी रायबाग, कागवाड़, चिक्कोडी इलाके में कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मालमारुति पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ठगी की गई रकम के बारे में भी पता लगा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story