भारत

दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराया, महिला के खिलाफ एक्शन की तैयारी

jantaserishta.com
22 May 2024 4:27 PM IST
दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराया, महिला के खिलाफ एक्शन की तैयारी
x

सांकेतिक तस्वीर

पड़ोसी से झगड़ा.
गोरखपुर: पड़ोसी से झगड़े में रेप के केस को हथियार बनाना एक पड़ोसन पर भारी पड़ गया। पुलिस ने अब उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है। इस महिला ने खुद एसपी सिटी के पास पहुंच कर कहा कि उसने जो केस दर्ज कराया है, वह फर्जी है। पड़ोसी से झगड़ा होने पर उसने दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराया था। उसकी बातों को सुनने के बाद एसपी सिटी केके बिश्नोई ने दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराने वाली महिला पर केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया।
दअरसल, इसी तरह के आपसी विवाद में फर्जी केस दर्ज कराने पर बेगुनाह को जेल तक जाना पड़ता है। सामने आई यह घटना गुलरिहा इलाके की है। करीब पांच महीने पहले महिला का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने थाना पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी रंजिश में घर में घुस गया और मारपीट करने के साथ दुष्कर्म किया। महिला के बताए अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया। अब महिला मंगलवार को शपथपत्र लेकर एसपी के पास पहुंची।
बताया कि दबाव में आकर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दी थी। उसने मुकदमा खत्म करने की गुहार लगाई। जिसके बाद एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मिसाल पेश करते हुए महिला पर झूठा दुष्कर्म का केस कराने के आरोप में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि महिला ने फर्जी तरीके से केस दर्ज कराने की जानकारी खुद दी है। उसने केस को खत्म करने का शपथ पत्र दिया है। किसी पर भी झूठा केस दर्ज कराना कानूनी अपराध है। आरोपी महिला पर गुलरिहा पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story