
x
Noida नोएड: थाना फेस-1 पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फर्जी कॉल सेंटर संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कॉल सेंटर संचालन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे भारी उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी नोएडा के सेक्टर-4 स्थित बिल्डिंग नंबर ए-88 के दूसरे तल पर फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। छापेमारी के दौरान दो मुख्य आरोपी अनुज कुमार और रोमेश मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वे फाउंडिट.कॉम से 30,000 रुपये में बेरोजगार उम्मीदवारों का डाटा खरीदते थे और फिर खुद को नौकरी.कॉम का कर्मचारी बताकर नौकरी दिलाने का लालच देते थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ठगी की ये गैंग पहले पीड़ित से 950 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लेता था, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, फाइल सबमिशन, प्रोफाइल फाइनलाइजेशन और एनओसी आदि के नाम पर 50,000 रुपये तक वसूले जाते थे। कई युवाओं को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी भेजे जाते थे। जब पीड़ितों को संदेह होता या वे बार-बार कॉल करने लगते, तो उनके नंबर ब्लॉक कर दिए जाते थे।
आरोपियों से पुलिस को पता चला है कि वे अपनी फर्जी कंपनी में कॉलिंग के लिए केवल महिला कर्मचारियों को एक महीने के लिए नियुक्त करते थे, ताकि किसी को उनके अपराध का पता न चल सके। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2017 में हैदराबाद में भी इसी प्रकार की ठगी के मामले में पकड़े जा चुके हैं और करीब 8 से 10 वर्षों से युवाओं से धन ऐंठ रहे हैं।
पुलिस को इनके पास से छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 कीपैड मोबाइल फोन, 1 स्मार्टफोन, 7 स्टांप मोहर, 4 फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, 4 कंप्यूटर मॉनीटर, 4 सीपीयू, 4 कीबोर्ड, 4 माउस और 34 स्क्रीनशॉट कब्जे में लिए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना फेस-1 में अन्य धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 66 (डी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि इस साइबर ठगी गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
Tagsनोएडा पुलिसफेस-1 थानाकॉल सेंटर ठगीबेरोजगार युवाओंनौकरी का झांसाअंतर्राजीय गिरोहअनुज कुमाररोमेश मलिकफर्जी ज्वाइनिंग लेटरआईटी एक्टपुलिस छापेमारीफर्जी कंपनीसाइबर ठगीएनसीआरदस्तावेज बरामदनेटवर्क जांचफाउंडिट.कॉमनौकरी.कॉमगिरफ्तारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





