भारत

अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Aug 2023 5:52 PM IST
अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार
x
पणजी: गोवा पुलिस ने बुधवार को एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोन की सुविधा के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 13 लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, मॉडम और चार राउटर समेत 15 लाख रुपये कीमत के अन्य सामान जब्त किए हैं। क्राइम ब्रांच के पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने कहा कि पोरवोरिम के एक बंगले पर छापेमारी की गई और कॉल सेंटर से 18 लोगों को पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी व्यक्ति अमेरिकी नागरिकों की व्यक्तिगत डिटेल प्राप्त कर रहे थे, जिन्होंने अपने देश में विभिन्न प्रकार के लोन के लिए आवेदन किया था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति ई-लोन कंपनी या मर्चेंट कैश एडवांस कंपनी के कर्मचारी बनकर उन्हें लोन देने के बहाने उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप पर इंस्टॉल किए गए गूगल वॉयस एप्लिकेशन के माध्यम से उन्हें कॉल कर रहे थे।
आरोपी पीड़ितों को जरूरत के अनुसार ऋण राशि प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहे थे और ऋण हासिल करने के लिए 10 प्रतिशत की प्रोसेसिंग शुल्क/सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करने के लिए कहते थे। आरोपी पीड़ितों को गूगल पे गिफ्ट कार्ड, एप्पल पे गिफ्ट कार्ड, वॉलमार्ट गिफ्ट कार्ड और टारगेट गिफ्ट कार्ड जैसे ऑनलाइन विकल्पों के माध्यम से प्रोसेसिंग शुल्क/सुरक्षा जमा का भुगतान करने का निर्देश देते थे। अधिकारी ने आगे कहा कि ठगी गई राशि को अमेरिका में एक एजेंट द्वारा हवाला लेनदेन के माध्यम से सरगना सागर मेहतानी को हस्तांतरित कर दिया गया था। मेहतानी और उनकी पत्नी बंसारी तनवानी मुख्य आरोपी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story