भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नकली भाई गिरफ्तार, लाखों की ठगी का आरोप

jantaserishta.com
12 Jun 2021 12:00 PM IST
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नकली भाई गिरफ्तार, लाखों की ठगी का आरोप
x

फाइल फोटो 

लाखों की ठगी के मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के फर्जी भाई को कर्नाटक से गिरफ्तार (Nitin Gadkari Faker Brother Arrest) किया गया है. बताया जा रहा है कि मुंबई से सटे डोंबिवली का रहने वाला राजन गडकरी नाम का एक शख्स अपने बेटे के साथ मिलकर नितिन गडकरी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था. वह खुद के केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताकर लगातार उनसे पैसे ऐंठ रहा था.

जैसे ही डोंबिवली पुलिस को इस बात का पता चला उन्होंने दोनों की तलाश शुरू कर दी और कर्नाटक से दोनों को गिरफ्तार (Gadkari Fake Brother Arrest From Karnataka) कर लिया. आरोपी खुद को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भाई बताकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलवाने और सस्ता सोना दिलवाने का लालच देता था. भोलेभाले लोगों को फंसाकर पहले उनसे पैसे निकलवाता और फिर वापस नहीं करता था.
इस तरह से वह लाखों रुपये का चूना लोगों को लगा चुका था. अपने नाम के पीछे गडकरी लगे होने का फायदा वह लोगों से ठगी करके उठा रहा था. आरोपी राजन गडकरी ने अपनी बहू को फंसाने की भी साजिश रच दी और अपने चार साल के नाती को लेकर फरार हो गया. पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन जाकर पूरा मामला बताया.
जब लोगों को पता चला कि नितिन गडकरी के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है तो सभी अपना पैसा वापस लेने के लिए इकट्ठा हो गए. लोगों के हत्थे चढ़ने के डर से वह अपने पोते को घर से लेकर फरार हो गया. राजन गडकरी की बहू ने पुलिस ने उसके बेटे को वापस दिलवाने की गुहार लगाते हुए बताया कि दोनों पिता-पुत्र उसके अकाउंट से ही सारे ट्रांजेक्शन किया करते थे. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story