भारत

50 लाख की नकली ब्रांडेड विदेश शराब जब्त, फैक्ट्री सील

jantaserishta.com
12 July 2026 3:07 PM IST
50 लाख की नकली ब्रांडेड विदेश शराब जब्त, फैक्ट्री सील
x
बड़े नेटवर्क का खुलासा.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली विदेशी शराब बनाने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में संचालित एक अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर करीब 50 लाख रुपये मूल्य की तैयार नकली शराब और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गई।
अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री में नामी ब्रांडों के नाम पर नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंगाबाद क्षेत्र में अवैध रूप से विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। इसके आधार पर उत्पाद विभाग और बेंगाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से 350 पेटी तैयार नकली विदेशी शराब बरामद की गई, जिन पर रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज और आइकोनिक जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के लेबल लगे हुए थे।
छापेमारी में 4,000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी, 55 रोल नकली रैपर, 25 हजार ढक्कन, 20 रोल होलोग्राम, 1,000 कार्टन, 60 खाली बोतलें, एक एसीई मशीन तथा 20 फीट पाइप समेत शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि यहां बड़े पैमाने पर संगठित तरीके से नकली शराब तैयार की जा रही थी।
उत्पाद विभाग के अफसरों ने रविवार को बताया कि इस अवैध कारोबार से सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा था। साथ ही ब्रांडेड शराब के नाम पर नकली और संभावित रूप से खतरनाक शराब बाजार में बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। इस मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए), 52(डी) और 55 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है तथा इससे जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कार्रवाई का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने किया। अभियान में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक जानानाथ पाल, रवि रंजन, सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण महतो, सत्यराज बल सहित अन्य अधिकारी तथा बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल शामिल था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story