भारत
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाला, पुलिस ने कई लोगों पर किया मामला दर्ज
jantaserishta.com
10 Dec 2025 12:36 PM IST

x
मचा हड़कंप.
मुंबई: मुंबई में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जन्म प्रमाणपत्र हासिल करने के बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। मुलुंड पुलिस स्टेशन ने इस मामले में अहम कार्रवाई करते हुए आरोपी नजमा खातून, अशरफ अखबर खान, मोहम्मद अउसफ मोहम्मद अल्ताफ सिद्दीकी, गौसिया परवीन शेख समेत कई अन्य व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए जाली और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। इस घोटाले के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है, क्योंकि जन्म प्रमाणपत्र पहचान और नागरिकता से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक माना जाता है।
मुलुंड पुलिस ने यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 336(3), 340(2), 318(4), 3(5) और जन्म पंजीकरण अधिनियम की धारा 23 के तहत दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत फर्जी दस्तावेज बनाना, सरकारी रिकॉर्ड में गलत जानकारी देना और धोखाधड़ी जैसे अपराध शामिल हैं।
महाराष्ट्र भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस मामले में 367 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका दावा है कि कई लोग अलग-अलग इलाकों में फर्जी दस्तावेज जमा कर जन्म प्रमाणपत्र बनवा रहे हैं और उसके आधार पर आगे चलकर अपनी नागरिकता साबित करने का प्रयास कर रहे हैं।
सोमैया ने दावा किया कि फेक बर्थ सर्टिफिकेट बनाने वाला गिरोह कई राज्यों में सक्रिय है। पुलिस अब प्राप्त दस्तावेजों और आवेदन पत्रों की गहन जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अलग-अलग नामों, पते और फर्जी प्रमाणों का इस्तेमाल कर जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने संबंधित विभागों और नगरपालिका अधिकारियों से भी रिकॉर्ड तलब किए हैं।
मामला सामने आने के बाद अन्य जिलों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है और जन्म प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और भी नाम सामने आ सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





