भारत

नकली आयुर्वेदिक दवा का खुलासा, अवैध रूप से बन रही थी कफ सिरप और पेट दर्द की दवा, इन राज्यों में होती थी सप्लाई

jantaserishta.com
16 Jun 2021 2:40 PM IST
नकली आयुर्वेदिक दवा का खुलासा, अवैध रूप से बन रही थी कफ सिरप और पेट दर्द की दवा, इन राज्यों में होती थी सप्लाई
x
पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

झारखंड बंगाल बॉर्डर से सटे सीमावर्ती इलाके के पास से भारी मात्रा में नकली आयुर्वेदिक दवा बंगाल पुलिस ने बरामद की है. इन नकली दवाओं की सप्लाई झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में की जाती थी. जब्त दवाओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है. पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, ये मामला बंगाल के वर्धमान जिला के कुल्टी थाना का है. एसीपी मो. उमर अली मोल्लाह ने बताया कि हनुमान चढ़ाई के बाउरी पाड़ा के रहने वाले रितेश कुमार गुप्ता के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. जहां अवैध रूप से बनाई जा रही कृष्णा कंपनी की दवा कफ सिरप, पेट दर्द की दवा और अन्य दवाएं बरामद हुईं.
पुलिस ने कंपनी के मालिक रितेश कुमार गुप्ता समेत अजय गुप्ता, रूपेश गुप्ता, सुमन रविदास और अशोक चौधरी को गिरफ्तार किया है. काफी लंबे समय से ये लोग बिना लाइसेंस की दवा बना कर झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे.
इन दवाइयों में कई प्रकार के केमिकल, मधु, सोडा, गुड़, पैरासिटामोल की गोली और बैटरी का पानी, नारियल का तेल इत्यादि की मिलावट से आयुर्वेदिक दवाई बनाई जाती थी. इसके बाद एक राज्य से दूसरे राज्य में सप्लाई की जाती थी.
पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. सभी से पूछताछ के लिए न्यायालय से 14 दिनों के लिए रिमांड पर लेने का अनुरोध किया गया है. जल्द ही बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story