भारत
सेना में नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी सैन्य अफसर पकड़ाया
jantaserishta.com
3 March 2023 9:00 AM IST

x
मेरठ (आईएएनएस)| मिलिट्री इंटेलिजेंस की गुप्त सूचना पर उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भारतीय सेना में नौकरी के नाम पर मासूम युवाओं को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिरोह के एक सदस्य को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। जो पैसों की ठगी और हेराफेरी करने के लिए खुद को लेप्टीनेंट कमांडर के रूप में पेश करता था।
सहावरगेट कासगंज का अतुल माथुर (फर्जी भारतीय सेना कमांडो) को सेक्टर-113 कमिश्नरेट गौतमबुद्वनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एसटीएफ ने इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी के अफसरों की यूनिफार्म, स्टांप, पैड, नेम प्लेट, कैंटीन कार्ड, आर्मी कैरी बैग, कार, मोबाइल, चेकबुक, आधार कार्ड, आईकार्ड, एटीएम, आईडी कार्ड बरामद किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा, गिरफ्तार किए गए आरोपी से विभिन्न एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, ताकि उनके काम करने के तौर-तरीकों और संचालन की सीमा का पता लगाया जा सके।
Tagsमेरठमेरठ न्यूज़मेरठ पुलिसनौकरी के नाम पर ठगीठगीMeerutMeerut NewsMeerut Policefraud in the name of jobfraud
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





