भारत

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले फर्जी आंसरशीट बरामद, 7 लोगों से पूछताछ

jantaserishta.com
7 Aug 2024 12:02 PM IST
सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले फर्जी आंसरशीट बरामद, 7 लोगों से पूछताछ
x
मचा हड़कंप.
खगड़िया: बिहार में बुधवार को 21 हजार सिपाहियों की भर्ती को लेकर पहले चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। इसमें करीब 2.90 लाख परिक्षार्थियों को शामिल होना है जिसके लिए प्रदेश भर में 545 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इससे पहले खगड़िया में फर्जी आंसरशीट बरामद की गई है।
इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परबत्ता क्षेत्र के एक विवाह भवन में करीब 90 परीक्षार्थी एकत्र हुए, जिन्हें फर्जी आंसर शीट दिए गए।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सभी की जांच की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसमें खगड़िया के बाहर के कई बच्चे भी शामिल हैं जिनका परीक्षा केंद्र खगड़िया में है। इसके नाम पर एक छात्र से पैसे वसूली की भी बात सामने आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक स्थान पर करीब 90 छात्र जमा हुए थे। उनमें अलग-अलग जिलों के परीक्षार्थी शामिल हैं। फिलहाल 7 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र लीक जैसी कोई बात नहीं है। परीक्षार्थी से रुपये ठगने के लिए उनको नकली आंसर शीट दिया गया था। परबता थाना की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इस परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में सीसीटीवी लगाए गए हैं। परीक्षा 12 बजे से शुरू होने वाली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story