भारत

फर्जी खाताधारक बन जालसाजी, ऑनलाइन सोना खरीदकर बेच रहे थे, 7 गिरफ्तार, जानिए इनकी कहानी

jantaserishta.com
23 April 2021 4:43 PM IST
फर्जी खाताधारक बन जालसाजी, ऑनलाइन सोना खरीदकर बेच रहे थे, 7 गिरफ्तार, जानिए इनकी कहानी
x
भारी मात्रा में कैश तक बरामद किया है.

दिल्ली-एनसीआर में फर्जीवाड़े की कई खबरें सामने आती हैं, कुछ गैंग तो पकड़े जाते हैं तो कुछ लंबे समय तक लोगों को चूना लगाने में कामयाब रहते हैं. ताजा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-20 का है जहां पर पुलिस की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी फर्जी खाताधारक बन ऑनलाइन सोना खरीदकर बेच रहे थे. पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से लेकर भारी मात्रा में कैश तक बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक नोएडा में एक गैंग बड़े स्तर पर धोखाधड़ी और जालसाजी को अंजाम दे रहा था. पहले फर्जी खाताधारक बन जाता था, फिर बैंक खातों में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल दिए जाते थे, उसके बाद बड़ी चालाकी से नैटबैंकिंग के जरिए ये लोग ऑनलाइन सोना खरीदकर बेच देते थे. पुलिस को जब इस जालसाजी की जानकारी मिली तो उन्होंने इस गैंग का भंडाफोड़ किया और बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
कार्रवाई में पुलिस ने 8 लाख 96 हजार कैश, 5 एटीएम कार्ड, 10 मोबाइल, 4 फर्जी आधार कार्ड, 1 आई-20 कार बरामद की है. पकड़े गए आरोपियों के नाम पवन, सतीश, तरुण, विकास शर्मा, करण तनेजा, रजनीश यादव और सचिन बताए गए हैं. इन सभी को बुधवार को पुलिस ने एसबीआई बैंक सेक्टर 2 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया. बताया गया है कि आरोपियों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में धोखाधड़ी के 7 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.
पिछले कई दिनों में धोखाधड़ी के ऐसे मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया था जो जमा पूंजी पर लोगों को बोनस देने के बहाने धोखाधड़ी किया करता था.
बताया गया था कि एक गैंग लोगों को लोन देने और उनकी जमा पूंजी पर बड़े बोनस देने का वादा करके लाखों रुपये की ठगी कर रहा था. पुलिस ने बकायदा रणनीति के तहत जाल बिछाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गैंग का तीसरा सदस्य भागने में कामयाब रहा और पुलिस को अभी भी उसकी तलाश है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story