भारत
हिंदू पहचान के लिए नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 July 2023 1:30 PM IST

x
DEMO PIC
अर्जुनसिंह बनकर रह रहा था ओजैर आलम.
सूरत: सूरत के एक बाजार में कपड़े बेचने वाले 27 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति को कथित तौर पर हिंदू पहचान के तहत नकली आधार कार्ड का उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्य नरेंद्र चौधरी ने इसकी पहचान करते हुए व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी अवध बाजार में अपना व्यवसाय चलाता है। इस इलाके में मुख्य रूप से हिंदू परिवार रहते हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले नौ सालों से अवध मार्केट में रूही फैशन के नाम से महिलाओं के कपड़ों की दुकान चलाता है। आरोपी ने आधिकारिक दस्तावेजों के लिए अपना नाम ओजैर आलम इस्तेमाल किया। आरोप है कि उसने अर्जुनसिंह भंवरसिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया हुआ है। वहीं इस झूठ से अनजान लोग उसे अर्जुन कहकर बुलाते थे। जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका असली नाम ओजैर आलम है। वह मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का रहने वाला है। आरोपी ने नकली आधार कार्ड में अपना निवास राजस्थान बताया है।
जानकारी मिली है कि आरोपी ने अपनी दुकान के कंप्यूटर का उपयोग कर जाली आधार कार्ड बनाया। अधिकारी ने कहा कि वह इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं उसने इस दस्तावेज का उपयोग अन्य किसी उद्देश्य के लिए तो नहीं किया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैै।
Tagsसूरतसूरत न्यूज़सूरत पुलिसनकली आधार कार्डअर्जुनसिंहओजैर आलमSuratSurat NewsSurat PoliceFake Aadhaar CardArjun SinghOzair Alam
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





