भारत
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरपंच का Stamp भी बरामद
jantaserishta.com
4 April 2026 2:32 PM IST

x
400 लोगों के नाम के अलग-अलग आधार कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एक लैपटॉप, एक मॉनिटर, थंब स्कैनर, फिंगरप्रिंट स्कैनर, लैपटॉप चार्जर, सीपीयू, पासबुक, एटीएम कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, खतियान, एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का मोहर, और एक सरपंच का मोहर सहित कई प्रकार के दस्तावेज और सामग्री बरामद किए गए हैं.
किशनगंज: बिहार के सीमावर्ती किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य फर्जी प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने टेढ़ागाछ बलुआजगीर निवासी आरोपी मनोहर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है। पुलिस अब घुसपैठियों के संपर्क से जांच करने की बात कह रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से 400 लोगों के नाम के अलग-अलग आधार कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एक लैपटॉप, एक मॉनिटर, थंब स्कैनर, फिंगरप्रिंट स्कैनर, लैपटॉप चार्जर, सीपीयू, पासबुक, एटीएम कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, खतियान, एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का मोहर, और एक सरपंच का मोहर सहित कई प्रकार के दस्तावेज और सामग्री बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-दो के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना, प्रभारी जिला आसूचना इकाई ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इसी क्रम में सूचना मिली कि टेढ़ागाछ थानाक्षेत्र में एक किराना दुकान में फर्जी प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने टीम को बुलजागीर वार्ड नंबर-पांच स्थित किराना दुकान में छापामारी की।
इसी क्रम में वहां से बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक का पासबुक, बैंक का मोहर, सरपंच का लेटरपैड, राशन कार्ड, जाति, आवासीय, आय, जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति बरामद की गई।
इस मामले में किराना दुकानदार मनोहर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपी की ओर से फर्जी मोहर का प्रयोग करके बड़े पैमाने पर जाली दस्तावेजों से विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाते थे और उन प्रमाण-पत्रों को किसी अन्य व्यक्ति का आधार आईडी और क्लोन थंब इम्प्रेशन का उपयोग करके आधार एनरोलमेंट क्लाइंट सॉफ्टवेयर में अपलोड करके अवैध रूप से आधार कार्ड बनाते थे। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसफर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोहफर्जी आधार कार्डBiharBihar NewsBihar Policegang making fake Aadhar cardsfake Aadhar cards
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





