भारत

नगर निगम लखनऊ में नौकरी के नाम पर फजीर्वाड़ा

Admin Delhi 1
10 Jun 2023 4:27 AM GMT
नगर निगम लखनऊ में नौकरी के नाम पर फजीर्वाड़ा
x

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ में एक बार फिर से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। अब की बार एक निजी संस्था ने नगर निगम में नौकरी देने का दावा ठोकना शुरू किया है। शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन को पता चला तो हड़कंप मच गया, क्योकि शासन से नियुक्त प्रतिबंधित है। ऐसे में नगर निगम ने संबंधित संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। नगर निगम की ओर से इस बारे में बयान जारी कर भी कहा गया है कि उक्त संस्था से कोई नाता नहीं।

इसके अनुसार एसएलआरएल नाम की संस्था नगर निगम के नाम से नौकरी दे रही है। इस संस्था का मोबाइल न बर 8009504508 है। नगर निगम लखनऊ स्तर से वर्तमान में शासन की ओर से किसी भी प्रकार की नियुक्ति प्रतिबन्धित की गयी है। जो भी नियुक्तियां होती हैं वे लोक सेवा आयोग या शासन स्तर से की जाती हैं। इसलिए नगर निगम ने मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी हजरतगंज को तहरीर सौंपी है।

Next Story