भारत

बार-बार हुआ फेल...फिर हैवान बेटे ने मां-बाप को मौत के घाट उतारा, इलाका सन्न

jantaserishta.com
2 Jan 2025 10:48 AM IST
बार-बार हुआ फेल...फिर हैवान बेटे ने मां-बाप को मौत के घाट उतारा, इलाका सन्न
x
फैली सनसनी.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से रिश्तों को तार - तार करने वाली खबर आई है. यहां एक इंजिनियरिंग की पढ़ाई करने वाले 25 साल के छात्र ने अपने ही मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया. हत्या की वजह और भी हैरान करने वाली है. दरअसल युवक इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और बार-बार फेल होने से उसके मां-बाप उसे दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए दबाव बना रहे थे. इसी से चिढ़कर लड़के ने ये खौफनाक कदम उठाया.
1 जनवरी को पुलिस को कॉल आया की कपील नगर इलाके के एक घर मे दो डेड बॉडी मिली हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तब उन्हें घर में 2 शव खून से लथपथ मिले .मामले का आरोपी मृतक का बेटा उत्कर्ष डाखोले ही निकला. उसने 26 दिसम्बर को ही अपने माँ-बाप की हत्या कर दी. पहले उसने अपनी मां का गला दबाकर हत्या की और फिर पिता को चाकू से मार दिया. पुलिस ने उत्कर्ष डाखोले को गिरफ्तार कर लिया है.
बीते दिसंबर में दिल्ली के नेब सराय के देवली गांव से ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक 20 साल के अर्जुन ने ने अपने माता पिता और बहन की जान ले ली थी. पुलिस को इस बात यकीन ही नहीं हो रहा था कि सिर्फ 20 साल का अर्जुन अपने मां-बाप और बहन को एक साथ क्यों और कैसे मार सकता है?
इस सवाल का जवाब जानने के लिए अब पुलिस रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ करती है. जवाब और वजह दोनों मिल जाते हैं. अब उसी यकीन के साथ पुलिस अर्जुन को गिरफ्तार कर लेती है. कुछ देर की पूछताछ के बाद अर्जुन ने अपने मां-बाप और बहन के कत्ल की बात कबूल कर ली. उसने पुलिस को बताया कि वो अपने माता-पिता के व्यवहार से नाखुश था. वो उससे उसकी बहन से प्यार करते थे. वो अपने घर अलग-थलग रहता था. इसे लेकर उसकी नाराजगी थी
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story