भारत
देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई इंफ्रा-प्रोजेक्ट्स के लिए सीएम को भेजे नाम
jantaserishta.com
15 May 2023 2:49 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मांग की है कि मुंबई में आने वाली महत्वपूर्ण बुनियादी परियोजनाओं का नाम शीर्ष हस्तियों पर रखा जाए। 16 मार्च के अपने पत्र में फडणवीस ने अपनी विश-लिस्ट में जल्द ही चालू होने वाली मुंबई कोस्टल रोड, बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट का उल्लेख किया है।
फडणवीस ने मांग की है कि मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का नाम हिस्टोरिकल आइकन 'छत्रपति संभाजी महाराज' के नाम पर रखा जाए, जिसे शिंदे पहले ही स्वीकार कर चुके हैं।
डिप्टी सीएम चाहते हैं कि मौजूदा 5.6 किलोमीटर लंबे राजीव गांधी बांद्रा वर्ली सी लिंक के उत्तरी विस्तार का नाम विनायक डी. सावरकर के नाम पर रखा जाए और मुंबई को जोड़ने वाली एमटीएचएल को दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में रखा जाय।
Tagsउपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसदेवेंद्र फडणवीसमुंबई इंफ्रा-प्रोजेक्ट्सएकनाथ शिंदेDeputy Chief Minister Devendra FadnavisDevendra FadnavisMumbai Infra-ProjectsEknath Shinde
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





