
x
Maharashtra महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के CEO पीटर टेर कुल्वे से मुलाकात की। इस दौरान कंपनी के भारत में विस्तार, निवेश योजनाओं और मुंबई में क्षेत्रीय मुख्यालय स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में कंपनी के मध्य पूर्व, तुर्की और दक्षिण एशिया संचालन के लिए मुंबई में मुख्यालय स्थापित करने पर विशेष बातचीत हुई। इसके अलावा भारत में कंपनी की ग्रोथ प्लान, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के विकास और भविष्य में सहयोग के अन्य क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई।
यह बैठक महाराष्ट्र सरकार और मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के बीच वर्ष 2025 में हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद हुई महत्वपूर्ण प्रगति मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार उद्योगों और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में किए गए हर समझौते को समय पर लागू करने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से भारत में कारोबार विस्तार को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए हैं। यदि मुंबई में क्षेत्रीय मुख्यालय स्थापित होता है, तो इससे रोजगार, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र सरकार लगातार वैश्विक कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। हाल के वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में अपने संचालन का विस्तार किया है।
Next Story





