भारत

महाराष्ट्र: फडणवीस मंत्रिमंडल का हो रहा विस्तार, देखें LIVE

jantaserishta.com
15 Dec 2024 4:42 PM IST
महाराष्ट्र: फडणवीस मंत्रिमंडल का हो रहा विस्तार, देखें LIVE
x
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इसमें 39 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों की मानें तो जिस गृह विभाग पर शिवसेना नजर जमाए हुए थी, वो बीजेपी के खाते में रहेगा. इसके साथ ही बीजेपी ने गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग अपने पास रखा है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि इन मंत्रालयों की जिम्मेदारी किसकी होगी.
शिवसेना में नाराजगी
शिवसेना (शिंदे गुट) के विदर्भ समन्वयक और उपनेता नरेंद्र भोंडेकर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस संबंध में एकनाथ शिंदे को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की जानकारी दी. भोंडेकर महाराष्ट्र विधानसभा में भंडारा से विधायक के रूप में चुने गए थे.
भोंडेकर के इस्तीफा देने के पीछे मुख्य कारण उन्हें नए कैबिनेट में शामिल न किया जाना माना जा रहा है. भोंडेकर पिछले कुछ समय से इस मामले को लेकर नाराज चल रहे थे और उन्होंने अपनी नाराजगी को कई बार सार्वजनिक तौर पर भी जाहिर किया था. उनका मानना था कि उनकी मेहनत और समर्पण को उचित मान्यता नहीं दी गई है और वह इस उपेक्षा से आहत हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story