भारत
महाराष्ट्र में फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, एकनाथ शिंदे नागपुर पहुंचे, संभावित मंत्रियों की लिस्ट देखें
jantaserishta.com
15 Dec 2024 3:17 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. शाम 4 बजे के लिए शपथग्रहण शेड्यूल है, जहां बताया जा रहा है कि 39 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बीच सूत्रों ने बताया कि जिस गृह विभाग पर शिवसेना नजर गराए हुई थी, वो बीजेपी के खाते में रहेगी. राज्य के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी ने गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग अपने पास ही रखा है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि इन मंत्रालयों की जिम्मेदारी किसकी होगी.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट विस्तार में शपथग्रहण के लिए नागपुर को चुना गया है, जहां मंच तैयार है और बाकी की तैयारियां चल रही हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी के खाते से 20 विधायक मंत्री बनेंगे लेकिन पार्टी कुछ मंत्री पद खाली रख सकती है. इनके अलावा शिवसेना के कोटे से 13 और एनसीपी कोटे से 10 विधायकों के शपथ लेने की संभावना है.
बताया जा रहा है कि शिवसेना को शहरी विकास, आवास, उद्योग, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, आईटी, मराठी भाषा और एमएसआरडीसी विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी. वहीं एनसीपी को वित्त, सहकारिता और खेल विभाग मिलने की बात स्पष्ट हो गई है. हालांकि, इन दोनों दलों की तरफ से इन मंत्रालयों की जिम्मेदारी किन्हें मिलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है. इनके अलावा बीजेपी ने गृह, राजस्व, बिजली, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा और सिंचाई की जिम्मेदारी अपने पास रखी है.
बीजेपी कोटे से ये विधायक शपथ लेंगे
नितेश राणे
पंकजा मुंडे
गिरीश महाजन
शिवेंद्र राजे
देवेन्द्र भुयार
मेघना बोर्डिकर
जयकुमार रावल
मंगलप्रभात लोढ़ा
शिवसेना कोटे से ये विधायक शपथ लेंगे
उदय सामंत, कोकण
शंभुराजे देसाई, पश्चिम महाराष्ट्र
गुलाबराव पाटील, उत्तर महाराष्ट्र
दादा भुसे, उत्तर महाराष्ट्र
संजय राठोड, विदर्भ
संजय शिरसाट, मराठवाडा
भरतशेठ गोगावले, रायगड
प्रकाश अबिटकर, पश्चिम महाराष्ट्र
योगेश कदम, कोकण
आशिष जैस्वाल, विदर्भ
प्रताप सरनाईक, ठाणे
एनसीपी कोटे से ये विधायक शपथ लेंगे
राष्ट्रवादी मंत्री
आदिती तटकरे
बाबासाहेब पाटील
दत्तमामा भरणे
हसन मुश्रीफ
नरहरी झिरवाळ
#WATCH | Maharashtra DCM Eknath Shinde arrives in Nagpur ahead of the state cabinet expansion. pic.twitter.com/qHDCTQgs2K
— ANI (@ANI) December 15, 2024
Tagsदेवेंद्र फडणवीस कैबिनेटदेवेंद्र फडणवीसमहाराष्ट्रDevendra Fadnavis CabinetDevendra FadnavisMaharashtra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





