भारत

होली खेलकर बाथरूम में नहाने गए फैक्ट्री मालिक और पत्नी की मौत

jantaserishta.com
9 March 2023 10:31 AM IST
होली खेलकर बाथरूम में नहाने गए फैक्ट्री मालिक और पत्नी की मौत
x

DEMO PIC 

दोनों के शव बाथरूम में पड़े मिले।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी की बाथरूम में मौत हो गई। बुधवार को होली खेलने के बाद दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। दोनों के शव बाथरूम में पड़े मिले। पुलिस का मानना है कि गैस गीजर से दम घुटने से दोनों की मौत हुई। क्योंकि, बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं था। पुलिस को बाथरूम के अंदर सिलेंडर और गीजर मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार,'दीपक गोयल (40 वर्ष) और पत्नी शिल्पी (36 वर्ष) अपने दो बच्चों के साथ कस्बा मुरादनगर की अग्रसेन कॉलोनी फेस-वन में रहते थे। गुरुवार को होली खेलने के बाद शाम करीब 4 बजे वो बाथरूम में नहाने के लिए गए। वे जब एक घंटे तक बाहर नहीं निकले और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो बच्चों ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने आकर वेंटिलेशन का कांच तोड़कर कुंडी खोली, तो पति-पत्नी जमीन पर बेसुध पड़े मिले। उन्हें तुरंत यशोदा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हॉस्पिटल से मुरादनगर थाना पुलिस को मीमो भेजकर इस केस की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वो जांच के लिए बाथरूम के अंदर पहुंचे, तो घुटन जैसी महसूस हुई। सिलेंडर और गैस गीजर अंदर ही रखा था। प्रॉपर वेंटिलेशन का कोई इंतजाम नहीं था। वेंटिलेशन के लिए दरवाजे के ऊपर जो कांच लगाया था, वो भी बंद था। ऐसे में आशंका है दम घुटने से दोनों की मौत हुई है।
दीपक गोयल ने कुछ महीनों पहले ही पेंट के केमिकल की फैक्ट्री गाजियाबाद में खोली थी। पत्नी शिल्पी हाउस वाइफ थी। परिवार में दो बच्चे हैं। बेटी 14 साल और बेटा 12 साल का है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story