भारत

नकली टूथपेस्ट और ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, लाखों का सामान जब्त

jantaserishta.com
15 Oct 2025 2:40 PM IST
नकली टूथपेस्ट और ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, लाखों का सामान जब्त
x
कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है.
वजीराबाद: राजधानी दिल्ली के जगतपुर गांव में चल रही नकली टूथपेस्ट और ईनो बनाने की दो फैक्ट्रियों पर वजीराबाद थाना पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने नकली क्लोजअप फैक्ट्री के मालिक नबील और उसके कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
वजीराबाद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगतपुर के एक किराए के मकान में बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर संबंधित कंपनी के अधिकारियों को साथ लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
गांव में पहुंचते ही पुलिस ने मकान को घेरकर उसकी तलाशी ली, जिसमें टेबलों पर बिखरा हानिकारक केमिकल, बिना लेबल के पाउडर के ढेर, नकली पैकिंग मशीनें, और कोनों में रखे रॉ मटेरियल के बोरे बरामद हुए हैं।
छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली क्लोजअप टूथपेस्ट के सैकड़ों तैयार ट्यूब और डिब्बे भर नकली ईनो पाउडर बरामद किया है। खास बात तो यह है कि घर के एक हिस्से में नकली क्लोजअप बन रहा था, तो दूसरे हिस्से में नकली ईनो बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। यह फैक्ट्री घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके के बीचों-बीच चल रही थी और इसका माल आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से नकली क्लोजअप फैक्ट्री के मालिक नबील और उसके कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है। वजीराबाद थाना पुलिस ने दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया है और इस पूरे रैकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है कि कितने दिनों से चल रही थी और कहां-कहां इसकी सप्लाई की जाती थी।
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। मौके से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यहां काफी समय से काम चल रहा था।
नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री के काम करने वाले पप्पू ने बताया कि हम लोग यहां से बनाकर पिछले इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे। यहां पर कई सालों से फैक्ट्री है और कम पैसे में बेचते थे। मेरे साथ तीन लोग मिलकर इस फैक्ट्री में काम करते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story