भारत

आग की चपेट में फैक्ट्री, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
13 Nov 2022 2:54 PM IST
आग की चपेट में फैक्ट्री, मची अफरातफरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

एलईडी बल्ब बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 9 बजे भीषण आग भड़क उठी.
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिडकुल स्थित एलईडी बल्ब बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 9 बजे भीषण आग भड़क उठी. सिडकुल के सेक्टर 6-A के प्लॉट नंबर-94 स्थित शक्ति इंडस्ट्रीज में यह हादसा हुआ. जिस समय आग लगी थी उस दौरान फैक्ट्री में बहुत सारे कर्मचारी मौजूद थे.
आग लगते ही वहां भगदड़ मच गई. सभी अपनी-अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागे. तुरंत ही आग लगने की जानकारी फायर ब्रिग्रेड को दी गई.
कर्मचारियों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. काले रंग का धुआं फैक्ट्री से निकलने लगा.
फिर मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी से आग बुझाने का प्रयास किया गया. करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग बुझाई जा सकी.
गनीमत यह रही कि आग से केवल माल का नुकसान हुआ. किसी भी कर्मचारी के साथ अनहोनी नहीं हुई और न ही किसी की मौत हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story