कांग्रेस में गुटबाजी और बगावत, सीनियर नेता का आया ये बयान

कोच्चि: कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में कहा था कि पार्टी के लिए यह वक्त चुनौतीपूर्ण है और उससे निपटने के लिए एकजुटता जरूरी है। हालांकि ऐसा होता नहीं दिख रहा है। पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में कलह का सामना कर रही कांग्रेस अब केरल में भी गुटबाजी और बगावत का शिकार होती दिख रही है। केरल के सीनियर नेता केवी थॉमस ने सीपीएम की ओर से आयोजित सेमिनार में शामिल होने का फैसला लिया है, जबकि हाईकमान ने इस पर रोक लगाई थी। कांग्रेस नेतृत्व के सख्त दिशा निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए केवी थॉमस ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह सत्तारूढ़ माकपा द्वारा पार्टी कांग्रेस के तौर पर कन्नूर में आयोजित किए जा रहे सेमिनार में भाग लेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





