भारत

मौत से सामना...और छू कर निकल गई, LIVE वीडियो

jantaserishta.com
24 March 2025 5:09 PM IST
मौत से सामना...और छू कर निकल गई, LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक युवक फिसलकर सीधे पटरी पर गिर गयास और उसकी जान खतरे में पड़ गई. लेकिन मौके पर तैनात RPF उपनिरीक्षक रामलखन की सूझबूझ से युवक को बचा लिया.
यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस बहादुरी के लिए रामलखन की जमकर सराहना हो रही है. जानकारी के मुताबिक, बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर रात करीब साढ़े आठ बजे यह हादसा हुआ.
ट्रेन नंबर 12296 दानापुर से बेंगलुरु जा रही थी, उसमें सफर कर रहे विनोद विलक्षण राम (41), जो झिटकोहिया, मधुबनी (बिहार) का निवासी है, स्टेशन पर खाने के लिए उतरा था. जब ट्रेन चलने लगी, तो वह जल्दी से चढ़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन पैर फिसलने से वह ट्रेन और पटरी के बीच गिर गया.
घटना के समय प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF उपनिरीक्षक रामलखन ने तुरंत ट्रेन के गार्ड सुरेंद्र प्रसाद को रुकने का इशारा किया और यात्रियों से चेन पुलिंग करने को कहा. ट्रेन रुकते ही उन्होंने यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.
यात्री विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद उनके छोटे भाई मनोज कुमार के साथ बेंगलुरु के लिए रवाना कर दिया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार पाठक ने उपनिरीक्षक रामलखन की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है. यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, जिसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story