भारत
फेसबुक वाला प्यार, लड़की का हुआ ऐसा हाल की आप भी जाएंगे चौंक
jantaserishta.com
27 Oct 2022 12:07 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
इस पर गांव में बवाल मच गया.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित बरगदवा क्षेत्र में एक युवती की पिटाई का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक वाराणसी की रहने वाली युवती को फेसबुक पर युवक से प्यार हुआ. जिसके बाद प्रेमिका बनारस से चलकर बरगदवा प्रेमी के घर पहुंची. फिर शादी करने और प्रेमी के घर में रहने का दबाव बनाने लगी. जिससे प्रेमी के घर वालों ने नाराज होकर प्रेमिका की पिटाई कर दी. इस पर गांव में बवाल मच गया.
हंगामा होता देख ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए. प्रेमिका लगातार शादी करने और प्रेमी के घर पर रहने का दबाव बना रही थी. वहीं प्रेमी व उसके परिजन प्रेमिका को स्वीकार करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. प्रेमी के परिजनों ने लड़की को खूब समझाया और वापस घर लौटने को कहा. पर युवती किसी की कोई भी बात मानने के लिए तैयार नहीं थी. इस बीच मामला इतना बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की. लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि बरगदवा थानाध्यक्ष चंद्रहास मिश्रा का कहना कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है. किसी तरह की कोई तहरीर भी नहीं मिली है. अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.
बता दें, बनारस के चौबेपुर थाने में लड़की के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि लड़का पहले से शादी शुदा है और फेसबुक पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था. जब प्रेमिका उसके घर पहुंची तो इस पर विवाद हो गया. इस मारपीट की सूचना किसी भी पक्ष ने नहीं दी, लेकिन बनारस पुलिस को इस मामले की जानकारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





