
x
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर ने अश्लील कंटेंट का लिंक पोस्ट किया है। करीब 15 मिनट पहले जानकारी मिलने के बाद विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने कंटेंट हटाने की कार्रवाई शुरू की। मंदिर प्रशासन की ओर से चौक थाने को सूचित किया गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शरारती तत्वों द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। न्यास द्वारा फेसबुक प्रशासन से संपर्क कर इसे रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। इन साइबर अपराधियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई के लिए साइबर कंप्लेन फाइल किया जाना प्रक्रिया में है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
Tagsकाशी विश्वनाथ मंदिरकाशी विश्वनाथ मंदिर फेसबुक अकाउंट हैककाशी विश्वनाथ मंदिर फेसबुक अकाउंटअकाउंट हैकKashi Vishwanath TempleKashi Vishwanath Temple Facebook Account HackKashi Vishwanath Temple Facebook AccountAccount Hack
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





