भारत
फेसबुक वाला प्यार...तीन बच्चों की मां के सिर चढ़ा प्यार का जुनून, फिर...
jantaserishta.com
12 Feb 2026 3:29 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
झांसी: झांसी रेलवे स्टेशन पर वेंडर का काम करने वाले जगभान कुशवाहा की हत्या का खुलासा हो गया है. पत्नी किरण ने ही अपने फेसबुक प्रेमी शिव कुमार लोधी और उसके दोस्त धर्मेंद्र लोधी के साथ मिलकर हत्या की थी. मृतक जगभान और किरन के तीन बच्चे हैं.
31 जनवरी की रात किरण ने जगभान को बहाने से बुलाया, जहां शिव कुमार ने जगभान के सिर में गोली मार दी. पुलिस को 1 फरवरी की सुबह जगभान का शव बरामद हुआ था. जांच के दौरान कॉल रिकॉर्ड्स और शक के आधार पर पुलिस ने जब किरण से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
जगभान तालबेहट के ग्राम तेरई फाटक का निवासी था और बच्चों की पढ़ाई के लिए हर महीने 20 हजार रुपये घर भेजता था. इसी बीच करीब छह महीने पहले किरण की दोस्ती फेसबुक के जरिए शिव कुमार लोधी से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.
किरण का आरोप है कि पति जगभान शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. इसी उत्पीड़न से तंग आकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
पुलिस जांच में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस खुद किरण ने ही पैसे देकर मंगवाए थे. उसने शिव कुमार को हथियार खरीदने के लिए 9 हजार रुपये दिए थे. हत्या के बाद शिव कुमार मध्य प्रदेश भाग गया था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा, खोखा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. किरण पति की गैर-मौजूदगी में प्रेमी से मिलने जाती थी और जब जगभान को इसकी भनक लगी, तो उसने विरोध किया. इसी विरोध के चलते किरण ने खूनी खेल रच डाला. फिलहाल, पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





