भारत

फेसबुक लाइव: जान देने जा रहा था युवक, तभी हुआ ये...

jantaserishta.com
23 Jun 2022 11:42 AM IST
फेसबुक लाइव: जान देने जा रहा था युवक, तभी हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में जीआरपी पुलिस की मुस्तैदी के चलते एक युवक की जान बच गई. बताया जा रहा है कि युवक फेसबुक लाइव करके ट्रेन के आगे कूदना चाहता था. वह 9 मिनट तक फेसबुक पर लाइव भी रहा, तभी जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उसकी जान बचा ली.

22 जून की देर रात एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से लाइव था और कह रहा था कि वह पारिवारिक कलह की वजह से ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने जा रहा रहा है, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से उसकी जान बच गई.
मामला 22 जून की देर रात चन्दौसी रेलवे स्टेशन का है. चन्दौसी निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से लाइव किया और कहा कि वह ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे देगा, वह अपने पारिवारिक कलह से तंग आ गया है. हालांकि ट्रेन अपने निर्धारित समय से कुछ समय विलम्ब थी और युवक ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था.
जैसे ही युवक के फेसबुक लाइव को जीआरपी पुलिस ने देखा तो उसके हाथ-पांव फूल गए. पूरे रेलवे स्टेशन पर युवक की तलाश शुरू हो गई. तभी ट्रेन का इन्तजार कर रहे एक युवक को चन्दौसी जीआरपी पुलिस ने पकड़ा और परिजनों को सुचना देकर जीआरपी थाने बुलाकर युवक को सकुशल सौंपा.
सुसाइड करने जा रहे युवक ने कहा कि हां मैं सुसाइड करने जा रहा था, इससे पहले मैंने फेसबुक लाइव किया था, सुसाइड करने की वजह निजी है, जिसके बारे में मैं आपको नहीं बताऊंगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story