भारत
फेसबुक लाइव: केक को चाकू से नहीं पिस्टल से काटा, फिर...
jantaserishta.com
21 Nov 2022 3:35 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
3 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया है.
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अवैध पिस्टल से केक काटने पर 3 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
पुलिस ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले में जन्मदिन समारोह के दौरान कथित तौर पर देसी पिस्टल से केक काटने और सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग करने के आरोप में एक गांव के सरपंच और 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस के उप-विभागीय अधिकारी (SDOP) अरविंद शाह ने कहा कि कथित घटना 16 नवंबर को गोना हरिदासपुरा गांव में हुई थी. उन्होंने आगे बताया कि गांव के सरपंच ने कथित तौर पर अवैध देसी पिस्टल से केक काटते हुए जश्न का लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया था.
SDOP शाह के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के पास से अवैध हथियार और दो कारतूस जब्त किए गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





