फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर फिर से शुरू...कई घंटों तक बाधित रहीं सेवाएं

दिल्ली: फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर ने काम करना शुरू कर दिया है. कई घंटों तक डाउन रहने के बाद एक-एक करके ऐप्स फिर से काम करने लगीं. इसके अलावा ,फेसबुक की कई अन्य सेवाएं भी ठप थीं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी कि तकरीबन छह घंटे तक डाउन रहने के बाद इन ऐप्स ने फिर से आंशिक रूप से काम करना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने के बाद यह साफ नहीं हो सका था कि इसके पीछे की वजह क्या थी. कुछ लोगों ने इसे साइबर अटैक बताया था तो किसी का कहना था कि डीएनएस इश्यू है. वहीं, कंपनी ने बयान जारी करके कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी है और वह इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





