भारत
फेसबुक बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला...
jantaserishta.com
31 Oct 2025 8:41 AM IST

x
क्राइम न्यूज़.
वैशाली: बिहार में वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकनचनपुर गांव से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां पत्नी के फेसबुक चलाने से नाराज पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. जैसे ही घटना की जानकारी मायके वालों को लगी तो वे भागे भागे पहुंचे और घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.
लिस ने आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान एराजीकनचनपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ राजा की 27 साल की पत्नी दिव्या कुमारी बताई गई है. मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात से ही मोबाइल पर फेसबुक देखने के विवाद को लेकर दिव्या के पति अभिषेक द्वारा उसकी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई.
ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना आज सुबह में मृतक के पिता मनोज सिंह को दी गई. सूचना मिलते ही मृतक के पिता वहां पहुंचे और घटना की जानकारी बिदुपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है.अभिषेक कुमार उर्फ राजा का अपराधी के इतिहास है.
इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह में बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकनचनपुर गांव में ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. बिदुपुर थाना अध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के क्रम में पता चला है कि विवाहिता के मोबाइल देखने को लेकर कल रात से उसके साथ मारपीट की जा रही थी और गला दबाकर हत्या कर दी गई है. अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास है. गंगा ब्रिज थाने में उसपर एक हत्या का मामला दर्ज है. साथ ही उसपरप एक बलात्कार का मामला भी दर्ज है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





